भीषण गर्मी के बीच मौसम में हल्के बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर व चम्पावत जिलों में आंशिक बादल छाने की संभावना जताई है। कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या गरज के साथ बौछार देखने को मिल सकती है। अल्मोड़ा व ऊधमसिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड में उमसभरी गर्मी पड़ रही है। 15 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। विशेषकर मैदानी इलाकों में तपिश व उमस जारी रह सकती है। दक्षिण भारत में मानसून 31 मई से कर्नाटक में अटका हुआ है। पूर्व में तीन जून से सिलीगुड़ी के आसपास से मानसून आगे नहीं बढ़ा है। इसके तीन-चार दिन तेजी से आगे बढऩे के आसार नहीं हैं। ऐसे में उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में देरी होने की संभावना बन रही