प्रदेश में UCC लागू करने को लेकर सीएम धामी का बयान, कही ये बात

लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार राज्य में UCC को लागू करने की तैयारी कर रही है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए 3 फरवरी को कैबिनेट की बैठक भी बुला ली है,खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि 2 फरवरी को UCC के लिए गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने वाली है, इसके बाद 3 फरवरी को कैबिनेट कि बैठक बुलाई गई है, बैठक में UCC के ड्राफ्ट को मंजूरी देने के साथ इस पर चर्चा की जाएगी, और 5 फरवरी से शुरू होने जा रहे विशेष सत्र में UCC के विधेयक को पारित कराकर राज्य में लागू करने का कार्य करेगी।