पीएम मोदी के आवाहन पर भाजपा ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा, मंत्री गणेश जोश और बीजेपी अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। देहरादून की मसूरी विधानसभा में भाजपा के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संयुक्त रूप से इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया है। आपको बता दें कि यह यात्रा किशनपुर डाईवर्जन से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबड़कला, देहरादून में संपन्न हुई।

यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस यात्रा में उमड़ी भीड़ की जमकर सराहना करते हुए प्रधानमंत्री की इस मुहिम को काफी सराहनीय बताया।