पानीपत शहर में घूम रहे आवारा पशुओं से आम जनता परेशान है और कई बार निगम के अधिकारियों से और शहर के नेताओं से इन पर लगाम लगाने के लिए कई बार गुहार लगा चुकी है लेकिन नतीजा जीरो ही सामने आ रहे हैं। शहर में घूम रहे इन आवारा पशुओं के कारण कई लोग घायल भी हो चुके हैं और एक बुजुर्ग एक नौजवान की जान भी जा चुकी है।
मंगलवार रात भी 2 सांड लड़ाई करते हुए सीए की कार के सामने आ गए। इसके बाद एक सांड कार के ऊपर कूद गया। जिसके बाद शीशा टूट गया और आगे बैठी महिला और बच्चे के आंख में कांच के टुकड़े चले गए।तकलीफ होने के बाद दोनों को तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। उन्हें आंखों में दवाई डालने की सलाह दी गई है।सेक्टर-25 में हनुमान मंदिर के पास टर्न लेते ही काफी अंधेरा था। तभी सामने से काला रंग का सांड भागता हुआ आया और गाड़ी पर कूद गया। वह शीशे के जरिए कार के अंदर आ गया। इसके बाद वह बाहर निकलकर भाग गया। पत्नी और बेटे की आंख में कांच के टुकड़े चले गए। बेटे के मुंह पर भी चोट आई है।