पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों को मिलेगी बेहरत स्वास्थ्य सेवाएं, अस्पतालों में तैनात हुए 245 डॉक्टर

स्वास्थ्य विभाग ने दून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेजों से पास आउट हुए बांड के 245 डॉक्टरों को राज्य के पर्वतीय जिलों के अस्पतालों में तैनाती दे दी है।  राज्य में बांड के डॉक्टरों को तैनाती न मिल पाने का विषय उठाया गया था। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मामले को गंभीरता से लिया था। मंत्री ने अफसरों को डॉक्टरों की तैनाती चारधाम यात्रा रूट और पहाड़ के अन्य अस्पतालों में करने के निर्देश दिए थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 245 डॉक्टरों की तैनाती का लाभ आम लोगों को मिलेगा और उन्हें आसपास के अस्पतालों में ही इलाज मिल जाएगा।