हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा के राज्य स्तरीय कार्यालय पंचकमल में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसके बाद सीएम नायब सैनी ने प्रेस वार्ता कर मतदान के बाद हुई समीक्षा बैठक की जानकारी दी। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया और सभी बड़े नेताओं के कार्यक्रम प्रदेश में हुए। वहीं हरियाणा में कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया कि उनके 58 विधानसभा में कार्यक्रम हुए, वहीं मनोहर लाल के 90 में से 44 विधानसभा में कार्यक्रम हुए, कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश में कुल 134 कार्यक्रम हुए। सीएम ने कहा कि चुनावों के दौरान कार्यकर्ताओं ने भी मजबूती से काम किया।
वहीं सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में लोकहित काम किए हैं। सीएम ने कहा कि बीजेपी की सरकार काम करने वाली सरकार है, बीजेपी ने गरीबों के लिए काम किया है। पिछले 10 सालों में देश को बदलने का काम किया है। गरीब किसानों और हर वर्ग पर प्रधानमंत्री ने ध्यान दिया। पीएम मोदी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।