उत्तराखंड के नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ. नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में अनियंत्रित कार खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई. जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
जानकारी के अनुसार, कुरियागांव गेठिया निवासी लोकेश पतलिया टैक्सी कार चला रहे थे. कार में पंकज पतलिया, मानस और 16 वर्षीय गर्व बगड़वाल भी सवार थे. जब वाहन गेठिया पड़ाव के पास पहुंचे तो खड़े कैंटर में कार पीछे से जा टकराई. आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया.