मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नेताजी ने स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। सीएम धामी ने कहा कि उनके इस त्याग और सच्ची देशभक्ति को मैं नमन करता हू। उन्होंने कहा कि आज ऐसे ही देशभक्त के बलिदान की वजह से हम आजाद देश में खुली साथ ले रहे हैं!