देहरादून/मसूरी: विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी आज अपना के 46वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर देशभर के बीजेपी मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किये गये. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी. उत्तराखंड में बीजेपी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.
राजधानी देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सीएम धामी, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के सात ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. इस दौरान भारतीय जनसंघ से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया.