देबीना का हैंड स्टैंड हुआ वायरल उर्फी की बहस की हो रही चर्चा जाने सब कुछ इंटरटेनमेंट रहता है

KGF 2 का ट्रेलर रिलीज़
दर्शकों का इंतजार आज खत्म हुआ क्योंकि साउथ की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है इसमें संजय दत्त का लुक और रवीना टंडन के डायलॉग काफी जबरदस्त नजर आ रहे है। ट्रेलर में रॉकी भाई ठीक उसी स्वैग में नजर आ रहे हैं जैसे केजीएफ के पार्ट वन में नजर आए थे।

ट्रेलर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इसमें एक्शन भरपूर है और दिग्गज कलाकारों की धमाकेदार एक्टिंग ने ट्रेलर को और भी इंटरेस्टिंग बना दिया है।आपको बता दें कि साउथ की ये मोस्ट अवेटेड मूवी 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी , लेकिन जैसा कि रिलीजिंग डेट में अभी कुछ दिन बाकी है तो दर्शकों को इंतजार करना पड़ेगा । हालांकि ट्रेलर तो दिलचस्प है अब देखना यही होगा कि फिल्म कितनी जबरदस्त साबित होगी।

अपने हॉट लुक को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाली ऊर्फी जावेद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद की कितनी फैन फॉलोइंग है और लोग कभी उन्हें पसंद करते हैं तो कभी वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती है । उर्फी हमेशा से ही अपने अतरंगी आउटफिट्स में नजर आती है।

खैर यह थी उनके आउट फिट की बात अब बात करते हैं कि वह आजकल वह चर्चा में क्यों बनी हुई है। इसकी वजह है उनका एक वीडियो ।दरअसल ऊर्फी जावेद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में उर्फी सिक्योरिटी गार्ड से बहस कृति हुई नजर आ रही है।यह वीडियो इंस्टा बॉलीवुड की ओर से शेयर किया गया है बता दें कि इस वीडियो ममें उर्फी अपने लेटेस्ट आउटफिट पहने नजर आ रही है जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी एक बेहद खूबसूरत लोकेशन पर है जहां पार्क का एरिया है और वहां उर्फी फोटो शूट कराने के सिलसिले में पहुंची है ।लेकिन होता कुछ यूं है कि वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड उर्फी को फोटो शूट करने से मना कर देता है और इसी बात पर वह आग बबूला हो जाती है और सिक्योरिटी गार्ड से बहस भी करने लगती है उर्फी सिक्योरिटी गार्ड से कहती नजर आती है कि वह तमीज में रहे। आपको बता दें कि जब यह सब हो रहा था तो वहां मीडिया भी मौजूद थी ।जिसकी वजह से यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया और अब यह उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।वही उर्फी के वीडियो को देखकर लोग यह कह रहे हैं कि खूबसूरती पर गुस्सा जच रहा है हालाकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि सिक्योरिटी गार्ड भड़कना ठीक नहीं है।

देबिना का हैंड स्टैंड देखा क्या
यह तो आप जानते ही हैं कि टेलीविजन जगत की मशहूर अदाकारा देबिना बनर्जी इन दिनों अपने बेहद खूबसूरत पलों को इंजॉय कर रही हैं। जी हाँ देबीना प्रेग्नेंट है और हाल ही में उनकी गोद भराई की तस्वीरें भी वायरल हुई थी। लेकिन गोद भराई की तस्वीरों के बाद अब देबिना एक बार फिर से चर्चाओं में और वजह है उनका प्रेगनेंसी में भी एक्सरसाइज करना। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही ममें देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह हैंड स्टैंड करती हुई नजर आ रही है।

फैंस ने की तारीफ
यह तो आप जानते ही हैं कि एक्सरसाइज में हैंड स्टैंड करना कितना मुश्किल होता है लेकिन प्रेग्नेंट होने के बावजूद देबिना इसे बेहद शानदार ढंग से करती हुई नजर आ रही है। बता दें की देबिना इन दिनों आपने प्रेगनेंसी के आखिरी महीनों में है और ऐसे में उन्होंने हेड स्टैंड करके सबको चौंका दिया है। देबिना ने जो फोटो शेयर की है उसमें देबीना हैंड स्टैंड और उनके पति गुरमीत उन्हें मॉनिटर कर रहे हैं। वहीँ एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं हालांकि कुछ फैंस यह भी कह रहे हैं कि उन्हें ऐसे समय में सावधानी बरतना जरूरी है।

श्रद्धा और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ का ब्रेकअप

बॉलीवुड की दुनिया से आज एक बहुत ही Shocking खबर सामने आई है। आपको बता दें की श्रद्धा और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ का ब्रेकअप हो गया है। 4 साल से ये कपल एक दूसरे को डेट कर रहा था। लेकिन इस चार के रिलेशनशिप का अंत अब हो चुका है। बताया जा रहा है कि रोहन और श्रद्धा ने एक दूसरे की सहमति से इसलिए इस रिलेशनशिपको एन्ड करने का फैसला किया है।एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इन दोनों के बीच दूरियां काफी हद तक बढ़ गई थी हालांकि यह ब्रेकअप किस वजह से हुआ इस बात का भी खुलासा नहीं हो पाया लेकिन खबरों में लगातार यही कह जा रहा है कि रोहन और श्रद्धा अलग हो चुके हैं। इन दोनों की तरफ से अभी तक ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस कपल ब्रेकअप होने की खबरें कुछ इस तरह फैली की गोवा में हाल ही में श्रद्धा कपूर का बर्थडे सेलिब्रेशन हुआ था जिसमें रोहन शामिल नहीं हुए थे। बता ते चले कि रोहन काम से फ्री होने के बावजूद श्रद्धा के बर्थडे में नहीं पहुंचे थे और तभी से खबर फैलने लगी कि इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है ।आपको बता दें कि श्रद्धा और रोहन दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं और दोनों के परिवारों के बीच भी अच्छे रिश्ते हैं। रोहन और श्रद्धा का परिवार भी काफी करीब है। बीच में ये खबर यह भी आ रही थी कि यह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं लेकिन ब्रेकअप की खबर ने अब श्रद्धा के फैंस को निराश कर दिया है।

सोनम की प्रेगनेंसी को लेकर कपूर खानदान में ख़ुशी का माहौल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी की बात पब्लिक प्लेटफार्म पर शेयर की थी। जिसके बाद कपूर खानदान को मिलने वाली बधाईयों का दौर शुरू हो गया था। बता दें कि सोनम की प्रेगनेंसी को लेकर कपूर खानदान में ख़ुशी का माहौल है। बताया ये भी जा रहा है की सोनम की प्रेगनेंसी से मामा अर्जुन भी बेहद खुश है।जब से सोनम कपूर की प्रेगनेंसी की खबर सामने आई तबसे सोनम के घर में खुशियों का माहौल है और नन्हे मेहमान के आने की खुशी अब मामा अर्जुन कपूर के चेहरे पर भी झलक रही है। अर्जुन कपूर जल्द ही मामा बनने वाले हैं और वह इसके लिए काफी एक्साइटेड ही नजर आ रहे हैं बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोनम की प्रेगनेंसी पर रिएक्शन दिया है।