जमीनी विवाद में पूर्व सैनिक ने 2 भतीजियों सहित 6 लोगों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ में एक पूर्व सैनिक ने भूमि विवाद के चलते अपनी मां, एक भतीजे और दो भतीजियों समेत परिवार के छह सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी. साथ ही हत्या के बाद उसने शव को घर में ही जलाने की कोशिश भी की. घटना रविवार की रात का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी पूर्व सैनिक को अभी तलाश नहीं पाई है. वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

पुलिस ने बताया कि पूर्व सैनिक ने परिवार के सभी सदस्यों पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला किया था. जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि एक भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया था. जहां उसने दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच कथित भूमि विवाद के कारण यह घटना हुई. मृतकों की पहचान कुमार की मां सरूपी देवी (65), भाई हरीश कुमार (35), भाभी सोनिया (32) और उनके तीन बच्चों – परी (7), याशिका (5) और मयंक (6 महीने) के रूप में हुई है.