क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को पोखड़ा के महाराजा अग्रसेन हिमालय विश्वविद्यालय धैड़गांव और उबोट में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है।
बुधवार को विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विधानसभा चौबट्टाखाल में सड़कों, पंचायत भवनों, सिंचाई योजनाओं सहित शिक्षा, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं।