चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल दौरा , सीएम नायब सिंह के पक्ष में करेंगे जनसभा

Haryana Breakings : चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का करनाल दौरा , सीएम नायब सिंह के पक्ष में करेंगे जनसभा

करनाल का दोहरा रण जीतने के लिए भाजपा नेतृत्व सहित अन्य दलों ने कमर कस ली है। इसके तहत चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सोमवार को करनाल आ रहे हैं। वह यहां पूर्व सीएम और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल (Manohar Lal) तथा करनाल विधानसभा के उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी व सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Saini) के पक्ष में बीस मई को जनसभा करेंगे। पार्टी नेतृत्व को पूरी उम्मीद है कि शाह के दौरे से करनाल में दोनों मोर्चों पर चुनावी मुहिम को नई गति मिलेगी।

करीब डेढ़ वर्ष की अवधि में सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह तीसरी बार करनाल (Karnal News) की धरती पर जनता के रूबरू होंगे। इससे पूर्व नवंबर 2023 में मनोहर सरकार के नौ साल पूरे होने पर करनाल में आयोजित सभा में शाह ने योजनाओं का पिटारा खोलते हुए चुनावी बिगुल बजाया था तो बीते वर्ष जनवरी में वह मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित समारोह में भी शामिल हुए थे। शाह की करनाल में अनवरत सक्रिय गतिविधियों से भाजपा को अपनी चुनावी रणनीति में काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।