चीन में बच्चों को हो रही खास बीमारी के कारण उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है।दरअसल चीन में माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया नाम की बिमारी बच्चों में गहराती जा रही है और ये बीमारी चीन के लिए राष्ट्रव्यापी संकट के रूप में उभर रही है। ऐसे में इस बीमारी के कारण कई देशों की सरकारों ने विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है। यही नहीं भारत में भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर विशेष निगरानी रखनी शुरू कर दी है। जिसको लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में वायरल निमोनिया के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं हालांकि बताया जा रहा है कि यह बीमारी बदलते मौसम के चलते है।