चलती कार पर गिरा पत्थर, बाल बाल बची युवक की जान

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार शाम पाडली की पहाड़ी से पत्थर गिरते देख चालक ने कार पीछे की तो उसका पहिया गड्ढे में फंस गया। काफी कोशिश के बाद भी कार गड्ढे से नहीं निकली तो लोगों ने सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी।

एसआई दिलीप कुमार मय टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक पूर्व वैज्ञानिक विनीत कुमार पुत्र कृष्ण कुमार अग्रवाल निवासी 28 आरआर क्वार्टर्स भगत सिंह चौक रुद्रपुर को सकुशल बाहर निकाला। एसआई ने बताया कि लगातार पहाड़ी से पत्थर गिरने और तेज बारिश की वजह से कार को गड्ढे से नहीं निकाला जा सका है।