गुरु नानक जयंती पर राज्यपाल ने गुरूद्वारा में टेका मत्था, सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलता के लिए की प्रार्थना

उत्तराखंड राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरु नानक जयंती के अवसर पर देहरादून गुरुद्वारे में मत्था टेका। टवीट के मध्यम से राज्यपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज गुरु पर्व के अवसर पर रायपुर रोड़, देहरादून स्थित श्री नानकसर सतसंग सभा गुरुद्वारे में मत्था टेक कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने बताया कि इस अवसर कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकोें के जल्द से जल्द सकुशल बाहर आने के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने के लिए सभी एंजेसियों द्वारा बहुत सुनियोजित तरीके से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। एजेंसियां अनेकों विकल्पों पर भी प्रयासरत हैं। इस समय की सर्वोच्च प्राथमिकता सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने की है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही सभी श्रमिक कुशलतापूर्वक बाहर निकल जाएंगे।