गर्मी में तापमान का पारा बढ़ने के चलते आमजन का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस बीच भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बालवाटिका से आठवीं ही नहीं 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए अधिकारिक तौर पर अवकाश घोषित किया। इससे छात्रों को राहत मिलेगी।
शिक्षकों ने भी छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज किया है कि सभी अपने घर पर रहकर अपने आप को लू से बचाते हुए अध्ययन करेंगे। खुद को सुरक्षित रखेंगे और गृहकार्य भी नियमित तौर पर भेजा जाएगा।