केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव भीमबली के पार पहाड़ी पर हुआ भूस्खलन

केदार घाटी में आसमानी आफत का दौर अभी भी बदस्तूर जारी है बीती रोज भीमबली हैली पैड के सामने नदी के पार पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है जिससे मन्दाकिनी नदी में पानी का बहाव रुक गया और नदी में तालाब जैसी स्थिति बन गई है।

हालांकि इस भूस्खलन से जान माल की कोई क्षति नहीं हुई ऐतिआतन प्रशासन द्वारा गौरीकुंड से रुद्रप्रयाग तक अलर्ट जारी कर दिया गया है नदी किनारे रह रहे लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति नदी के तरफ न जाएं और नदी के किनारे रह रहे लोग सतर्क एवं अलर्ट रहें।