किरण चौधरी की अगुवाई में आज सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन कर ली. हरियाणा के CM नायब सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया. इस मौके पर किरण चौधरी BJP की तारीफों के पुल बांधती नजर आईं. उन्होंने CM सैनी की जमकर सराहना की, साथ ही कांग्रेस पर निशाना भी साधा. वहीं CM सैनी ने BJP में शामिल हुए लोगों की सराहना की.
किरण चौधरी ने CM सैनी की सराहना करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी प्रशंसक हूं. आज जो लोग भाजपा में शामिल होने आए हैं वो सभी बहुत मुख्य लोग हैं. इस बार ऐसी रैली करके दिखाएंगे कि पूरे हरियाणा में पता चल जाएगा. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार फिर भाजपा की नायब सैनी की सरकार बनेगी.