करनाल विधानसभा उपचुनाव में सीएम सैनी की जीत, 41,540 मतों से कांग्रेस के तरलोचन सिंह को हराया

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने करनाल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तरलोचन सिंह को 41,540 मतों से हराया। इस साल मार्च में निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफा देने के बाद यह उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।

कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद श्री सैनी ने इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान श्री लाल की जगह नए मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। फेरबदल के बाद श्री लाल ने करनाल विधानसभा सीट से पार्टी विधायक के रूप में इस्तीफा देने की घोषणा की। बाद में उन्हें पार्टी ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया।