करण महारा ने राजेंद्र भंडारी को बताया मौका परस्त, कहा-प्रतिष्ठा बचाने के लिए ज्वाइन की भाजपा

कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसकॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बदरीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी को मौका परस्त करार दिया।

प्रेसकॉन्फ्रेंस में करन माहरा ने कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में गए हैं, लेकिन राजेंद्र भंडारी जैसा मौका परस्ती का उदाहरण कोई और दे नहीं सकता है।

उनकी पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है।

उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे, हो सकता है वह इसलिए ही पार्टी से गए हों।

करन माहरा ने तंज कसते हुए कहा कि ‘बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं।
बाइट- करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस