आज सचिवालय में #G20Summit की तैयारियों के निमित्त आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आगामी 25 से 28 मई एवं 26 से 28 जून 2023 को उत्तराखण्ड में प्रस्तावित G20 की बैठकों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रत्येक 15 दिनों में G20 से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा, उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रसिद्धि दिलाने का हमारे पास एक अच्छा अवसर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में भारत को G20 की अध्यक्षता मिलना वैश्विक क्षितिज पर ‘नए भारत’ के सामर्थ्य का जयघोष है।