आज क्या रहेगा राज्य में मौसम का हाल, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है

एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में आज कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से 24 से 26 जून के बीच हरियाणा के दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों में बारिश की संभावना बनती दिख रही है. रविवार को उत्तरी, दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों प्री मानसून के चलते हल्की बारिश की गतिविधियां हुईं.

मौसम विभाग की मानें तो हरियाणा में अगले पांच दिन तक मौसम परिवर्तनशील बना रहने वाला है. प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ प्री-मानसून की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं. वहीं आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इससे प्रदेश के महेंद्रगढ़, पलवल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, फरीदाबाद और सोनीपत में तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. इसके अलावा कैथल, करनाल, पंचकूला, अंबाला, हिसार, भिवानी, जींद, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और चरखी दादरी के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यहां लोगों को उमसभरी गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा.