Car Stunt in Haridwar : हरिद्वार में रील बनाने के लिए कार से स्टंट करना युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक

Car Stunt in Haridwar : सोशल मीडिया पर लाइक सर फॉलोअर्स बढ़ाने की जद्दोजहद में इन दिनों लोग कई ऐसे काम कर रहे हैं जिनमें अपनी जान तो खतरे में डाल ही रहे हैं लेकिन साथ ही अपने आसपास के लोगों की जान को भी ख़तरे में डाल रहे हैं। ऐसे ही एक मामला हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र से सामने आया हैं जहां गाड़ियों से स्टंट करना दो युवकों को भारी पड़ गया। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही थी जिसमें चंडी घाट पुल के नीचे सोशल मीडिया के नशे में धुत उत्तर प्रदेश से आए युवकों द्वारा स्कॉर्पियो और फोर्ड एंडेवर गाड़ियों से स्टंट बाजी की जा रही थी। युवकों द्वारा अपनी जान को जोखिम में डालते हुए रील बनाई जा रही थी हालंकि गनीमत ये भी रही की आसपास कोई मौजूद नहीं था वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। वहीं वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्यामपुर पुलिस ने दोनों कारों को सीज करने के साथ ही युवकों से माफी मंगवाई। यही नहीं पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा के तहत यूपी से आए दोनों युवकों का चालान भी किया।