हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान बहा कांवड़िया, गोताखोरों ने बचाई जान

 इन दिनों बड़ी संख्या में देशभर से कांवड़िया धर्मनगरी पहुंच रहे हैं. इस दौरान हरकी पैड़ी के हाथी पुल के नीचे एक कांवड़िया गंगा में नहा रहा था, तभी वो गंगा की तेज धार में बहने लगा और पुल के नीचे बंधी लोहे की संगल में फंस गया. जिसके बाद वहां मौजूद गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़िया को गंगा की तेज धार से बाहर निकाला.

कांवड़िया गंगा में नहाते समय बहा: दरअसल हरकीपैड़ी के हाथी पुल के नीचे एक कांवड़िया गंगा में नहाते समय बहने लगा था. जिससे उसने पुल के नीचे बंधी लोहे की संगल को पकड़ लिया. जिसके बाद समय रहते उसे बचा लिया गया. कांवड़िया को डूबता देख गोताखोर बिसन सिंह ,विनय कुमार और रुस्तम ने बोट के माध्यम से कांवड़िया को सकुशल गंगा से बाहर निकाला. कांवड़िया का नाम छोटू राम है और वो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है. इस मामले से पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुक हैं.