सीएम धामी से उत्तराखंड युवा कलाकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, सीएम ने सभी को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास देहरादून में उत्तराखण्ड के युवाकलाकारो के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की लोकगायक हरू जोशी, नीरज चुफाल के साथ कॉमेडियन सौरभ सिंह एवं सिनेमा जगत से विट्टू मंमगांई, अशुतोष कुमार, देवेन्द्र सिंह खोलिया और गौरव राणा ने मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री ने युवा हुनर को आगे बढाने की प्रेरणा देते हुये कहा कि हमारे प्रदेश में कला और हुनर की भरमार है और हम कला और हुनर की कदर करते है, और हुनरमंद युवाओं को आगे बढाने में तत्पर रहते है। उन्होंने युवा कलाकार और लोकगायकों से आशा व्यक्त की कि उत्तराखण्ड के युवाकलाकार आने वाली पीढ़ी के लिये प्रेरणा का काम करेंगे।