सीएम धामी ने इस तकनीक पर दिखाई रुचि, मुख्यमंत्री आवास समेत महत्वपूर्ण विभागों में लगेगा खास उपकरण

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून छावनी के जसवंत ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय सूर्या ड्रोन टेक 2025 का समापन हो गया. समापन मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन किया. जहां उन्होंने कई लेटेस्ट ड्रोन और सर्विलांस टेक्नोलॉजी की जानकारी ली. कुछ जो ऑफिस सिक्योरिटी के लिए जरूरी हैं, उनके प्रति अपनी रुचि भी जाहिर की.

देहरादून गढ़ी कैंट में मौजूद जसवंत ग्राउंड में हुए सूर्या ड्रोन टेक 2025 का समापन हो गया है. भारतीय सेना की सेंट्रल कमांड ने सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के सहयोग से आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में हाई एल्टीट्यूड डिफेंस ऑपरेशन में इस्तेमाल में लाए जाने वाले स्वदेशी ड्रोन तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया, जो आत्मनिर्भर भारत पहल के अनुरूप है.