सरकार ने तेज की आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की कवायद , 126 करोड़ के बजट को दी गई है स्वीकृति

देहरादून के सहारनपुर रोड़ के पास स्थित आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की सरकार ने कवायद तेज कर दी है। वहीं एमडीडीए की बोर्ड बैठक में भी इसकी शिफ्टिंग के लिए 126 करोड़ के बजट को मंजूरी दे दी गई है।

योजना के दायरे में आने वाले व्यापारियों को दिया जाएगा मुआवजा

राज्य के शहरी विकास मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही आढ़त बाजार को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होने बताया कि देहरादून के ब्राहमणवाला में जगह चिंहित कर ली गई है। वहीं उन्होने बताया कि इस योजना के दायरे में आने वाले व्यापारियों को इस बजट से नगद मुआवजा दिया जाएगा। जो भूखंड लेना चाहेंगे, वे भूखंड ले सकेंगे।