राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय जनजातीय महोत्सव शुरू

राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय जनजातीय महोत्सव शुरू हो गया है। इस महोत्सव में, उत्तराखंड समेत, देश के कई राज्यों की जनजातियों द्वारा, प्रतिभाग किया जा रहा है। महोत्सव में, केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों और स्थानीय उत्पादों के, 150 से अधिक स्टॉल लगा कर, अपनी संस्कृति व स्वरोजगार को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। इस आयोजन के सम्बन्ध में, जनजातीय कल्याण विभाग के निदेशक, संजय सिंह टोलिया ने बताया, कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातियों को, मुख्य धारा में लाने के लिए, पूरा प्रयास कर रही है। महोत्सव में ज्यादातर स्टॉल जनजातियों द्वारा लगाये जा रहे हैं।