मसूरीवासियों को मंत्री गणेश जोशी की सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दून विहार पेयजल योजना, जाखन व विजय कॉलोनी वार्ड की सड़कें तथा विभिन्न स्थानों पर पार्क निर्माण लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने सरकारी आवास में किया वहीं इस अवसर पर mdda, पेयजल निगम, के अधिकारी मौजूद थे।

वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह संकल्प है कि भाजपा जिस प्रोजेक्ट का लोकार्पण करती है उसका शिलान्यास भी अपने ही कार्यकाल में करती है इतने कम समय में लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम भाजपा के अलावा कोई भी राजनीतिक दल नही करती है।

आगे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के साथ आगे बढ़ती है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में शिलान्यास तो हो जाता था लेकिन उसके बाद पत्थर गायब हो जाते थे आज हमने 4 करोड़ से अधिक की राशि का लोकार्पण किया आगे कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर 140 करोड़ का हमारे द्वारा शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।