मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विकास योजनाओं की सौगात*

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को सड़क, शिक्षा, पंचायत, ग्राम्य विकास एवं संस्कृति विभाग से संबंधित 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी।

महाराज ने बताया कि आज राजकीय इंटर कॉलेज सैंधार और राजकीय इंटर कॉलेज बीरोंखाल में आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 करोड़ 42 लाख 71 हजार रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

माननीय प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को हर तरह से सशक्त बनाया जाए और विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाए।