हरियाणा के रेवाड़ी के विजय नगर मोहल्ले में शुक्रवार देररात बहू ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 59 वर्षीय माया देवी रात को पुत्रवधू चंचल के साथ घर पर थीं। बेटा विपिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। रात को चंचल ने विपिन को फोन पर बताया कि कोई बदमाश घर में घुस आया है। उसने उस पर और मां माया देवी पर चाकू से हमला कर लूटपाट की है। विपिन ने मामा को इसकी सूचना दी। जब मामा विजय नगर पहुंचा, तो माया देवी मृतावस्था में पड़ी थीं। शरीर से काफी खून बह चुका था।