प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें सिर्फ एक click में

गर्मी से परेशान लोगों को मानसून के लिए अभी छह से आठ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक हरियाणा में मानसून 27 से 30 जून के बीच कभी भी पहुंच सकता है। राज्य में 26 जून से हल्की बारिश शुरू होने के आसार हैं। मगर इससे पहले 24 और 25 जून को कुछ इलाकों में फिर से लू चलने के आसार हैं। इस दौरान तापमान भी 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

हरियाणा में पिछले दो दिन से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। कुछ शहरों में बारिश से लू का प्रकोप कम हुआ था और अधिकतर शहरों में तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया था। शनिवार को भी कुछ शहरों में बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुग्राम में 4 और मेवात में 12.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान में औसत वृद्धि 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।