लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जल्द प्रत्याशियों का ऐलान करने जा रही है।
प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी ने 26 फरवरी को स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक बुलाई है।
वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 26 फरवरी को स्टेट पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी।
इसमें उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर विचार के बाद पैनल तैयार किया जाएगा।
प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड लगाएगा।