पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पीएम आवास पर चाय के लिए आया फोन, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रविवार 9 जून की शाम 7.15 पर है. इसी बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पीएम आवास पर चाय के लिए फोन आया था. माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. जानकारी के लिए बता दें, शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी की तरफ से नए सांसदों को उनके आवास पर चाय पीने का न्योता दिया गया है. इसी कड़ी में मनोहर लाल खट्टर को भी चाय पर बुलाया गया है. हालांकि, यह कंफर्म नहीं है कि उन्हें मंत्री पद मिलेगा या फिर कोई और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी.

गौरतलब है कि मार्च 2024 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद सरकार भंग हो गई थी. बीजेपी आलाकमान की तरफ से नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया. इसके बाद मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा उम्मीदवारी के लिए टिकट दिया गया था. छठे चरण में हरियाणा में लोकसभा चुनाव हुए और मनोहर लाल खट्टर ने जीत हासिल की. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी नेतृत्व की ओर से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आज पीएम आवास पर खट्टर को चाय का न्योता मिलना इसी के संकेत
हरियाणा से होकर जाने वाली चार लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनें 9 जून को रद्द रहेंगी। यही नहीं, 8 जून और 9 जून को चार ट्रेनें आंशिक रूप से भी रद्द रहेंगी और एक-एक ट्रेन के समय बदलाव किया जाएगा। इसके साथ ही 6 ट्रेनों के रूट बदला गया है। बता दें की यह सभी ट्रेनें रेवाड़ी और गुरुग्राम होकर चलती हैं।