उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के साथ उत्तराखंड सदन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास, अतिवृष्ट के कारण हुई आपदा एवं राहत कार्यों सहित विभिन्न मुद्दों के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते पहाड़ों में आई आपदा ने काफी तबाही मचाई है।
सीएम धामी ने बलूनी ने ली आपदा की अपडेट
यात्रा मार्ग पर भी बारिश से काफी नुकसान हुआ है जिसपर केन्द्र सरकार भी नजरे बनाए हुए है। खुद प्रधानमंत्री भी समय—समय पर आपदा की अपडेट ले रहे हैं। ऐसे में सांसद अनिल बलूनी ने भी उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही को लेकर चिंता जाहिर की और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आपदा का बारीकि से अपडेट लिया।