डीएम कार्यालय में नौकरी लगवाने का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार को नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर ठग संजय कुमार, पुत्र स्वर्गीय प्रेमदास निवासी,ग्राम गिद्रासु,जिला पौड़ी गढ़वाल, उम्र 34 वर्ष हे को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस ने बताया कि वादी जगदीश सिंह ने लिखित तहरीर में बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को जिलाधिकारी कार्यालय, देहरादून में डाटा ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

 

इसके एवज में 20 हजार रु लेकर आरोपी ने उनकी बेटी को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया।वही जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने पर नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी मिली।

 

वही पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही फर्जी दस्तावेज भी उससे बरामद किए है