डीआईजी दिलीप सिंह कुँवर के लिए विदाई समारोह हुआ आयोजित, 31 दिसंबर को हो रहे हैं रिटायर

पुलिस  मुख्यालय देहरादून में विदाई समारोह का आयोजन किया गया..इस दौरान डीआईजी दिलीप सिंह कुंवर और हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह नेगी को पुलिस मुख्यालय में विदाई दी गई। दोनों 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। डीजीपी अभिनव कुमार ने डीआईजी दिलीप सिंह कुंवर और धनवीर सिंह नेगी के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। विदाई समारोह के अवसर पर एडीजी अमित सिन्हा और एपी अंशुमान आदि मौजूद थे।