फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास एक ट्रक चालक के दिमाग की नस फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अत्यधिक गर्मी के चलते तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। बीकानेर निवासी 50 वर्षीय हेतराम ट्रक में चावल लोड कर रतिया क्षेत्र में आ रहा था। गांव बड़ोपल के पास पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि गर्मी के चलते उसके दिमाग की नस फट गई। सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया गया है। संवाद