कनिष्ठ सहायक पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को सीएम पुष्कर ने बांटे नियुक्ति पत्र

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में इनका चयन हुआ है। इस मौके पर सीएम ने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनष्ठिा के साथ कार्य करेंगे। कहा कि ईश्वर ने उन्हे सेवा का अवसर प्रदान किया है। उम्मीद है सभी बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना होगा। टाइम टेबल के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनानी जरूरी है।