Madan On yashpal Attack : यशपाल आर्य मामले में कांग्रेस पर कौशिक का कटाक्ष, कहा— जो बोते हैं वही काटते हैं

Madan On yashpal Attack : बाजपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हमले का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी अब ​तीखा वार किया है।

मदन कौशिक ने भाजपा पर कसा तंज

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पर हुए हमले को लेकर अब प्रदेश में राजनीति लगातार गरमा रही है इसी क्रम में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मदन कौशिक ने कहा कि मैं कांग्रेस के साथियों से केवल यही कहना चाहता हूं कि जो बोते हैं वही काटते हैं।

Madan On yashpal Attack : कांग्रेस की आपसी कलह का जीता जागता उदाहरण है ये हमला

मदन कौशिक ने कहा कि यह घटना कांग्रेस की आपसी कलह का जीता जागता उदाहरण है और अपनी खिसकी हुई जमीन और लगातार घटते जनाधार से घबराए यशपाल आर्य पिता पुत्र इसे भारतीय जनता पार्टी एवं सरकार के मत्थे मढ़कर सहानुभूति बटोरने का प्रपंच रच रहे हैं इसके अलावा कौशिक ने इस घटना कि निंन्दा करने से भी इंकार करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा और कर रहा है।

ये भी पढ़ें : पीएम की रैली पर कांग्रेस का पलटवार, कहा— मोदी असत्य को दूर करने उत्तराखंड आ रहे हैं राहुल गांधी