हरिद्वार नगर निगम द्वारा जमीन खरीद प्रकरण में हरिद्वार डीएम, तत्कालीन नगर आयुक्त, एसडीएम समेत एक दर्जन अधिकारियों पर निलंबन की कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है।
जिसमें उन्होंने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प हमारी सरकार ने लिया है और इसके तहत 100 से अधिक नकल माफियाओ को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। वही हेल्पलाइन नंबर 1064 पर आई शिकायतों के आधार पर भी 200 से अधिक मामलों में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हुई है। हरिद्वार प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर एक जांच अधिकारी के द्वारा इसकी जांच करवाई गई थी और उसके बाद जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
जो भी दोषी पाए गए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित किया गया है। साथ ही आगे विजिलेंस भी जांच करेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रेताओं के खातों को भी सीज कर दिया गया है और प्रयास यही है कि नगर निगम का पैसा वापस आए और अन्य प्रकरणों में भी नगर निगम में कोई भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी भी आगे जांच की जा रही है।