Uttrakhand Breaking : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक मंडल ने प्रस्तावित चक्काजाम को किया स्थगित कर दिया है । बताया जा रहा है कि अधिकारियों से फोन पर जल्द ठोस कदम उठाने के आश्वासन के बाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने चक्काजाम स्थगित करने का फैसला लिया । वहीं अगर सरकार की ओर से जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा तीन अक्तूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा । इस दिन आईएसबीटी पर एक दिन का कार्यबहिष्कार, पांच अक्तूबर को हल्द्वानी बस स्टेशनऔर छह अक्तूबर को टनकपुर वर्कशॉप पर कार्यबहिष्कार किया जायेगा ।