Kedarnath Dham Doors Reopen : 23 कुंटल फूलों से सजाया गया केदारनाथ धाम, कल खुलेंगे कपाट

Kedarnath Dham Doors Reopen : उत्तराखंड के चारों धामों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलने वाले हैं ऐसे में धाम के कपाट खुलने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है इसी के साथ केदारनाथ मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है जिसमें लगभग 23 कुंटल फूलों का इस्तेमाल हो रहा है…धाम की सजावट के लिए तरह तरह के फूल लाए गए हैं और सुबह से ही मंदिर समिति के मजदूर मंदिर को सजाने में जुटे हुए हैं बता दे कि केदारनाथ धाम में मौसम पल पल करवट बदल रहा है ऐसे में कपाट खुलने की तैयारी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं लेकिन जैसे ही समय मिल रहा है मंदिर को सजाने में मजदुर जुट रहे हैं आपको बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को 6:20 पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे कपाट खोलने के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत राज्यपाल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहेंगे।