Girl Drowned In Ganga : ऋषिकेश में वेदांत घाट किनारे उस समय अफरातफरी मच गई जब अपने परिवार के साथ आई पांच वर्षीय बच्ची गंगा के तेज़ बहाव में बह गई। आनन—फानन में स्थानीय पुलिस ने बच्ची के डूबने की सूचना एसडीआरएफ को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिल्ली से ऋषिकेश परिवार संग घूमने आई थी मासूम
बता दें, दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया एक परिवार गंगा स्नान करने के लिए शीशम झाड़ी स्थित वेदांत घाट पर पंहुचा था, जहां पर उनके साथ आई एक 5 वर्ष की मासूम बच्ची का अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा की तेज धारा में बह गई। देखते ही देखते बच्ची आंखों से ओझल हो गई, बच्ची को गंगा में डूबते देख आसपास चीख-पुकार मच गई।
Girl Drowned In Ganga : बच्ची का अभी तक नहीं चल पाया कुछ पता
इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ को बुलाया गया, जिसके बाद एसडीआरएफ ढलवाला की टीम द्वारा गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक बच्ची का कुछ भी पता नहीं चल सका है।