Dehradun News : मामला देहरादून के रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बेडपुर गांव का है जहां दो सगे भाई गुल सितार और औरंगजेब के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। मारपीट में घायल हुए दोनों भाइयों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया।
मामला यहीं शांत नहीं हुआ फिर हुआ दोनो भाईयो के चाचा शौकीन अस्पताल उनसे मिलने पहुंच गए। जिससे माहौल गरमा गया। चाचा को देखकर एक भतीजा नाराज हो गया और उसने चाचा पर दूसरे भतीजे का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी ।जिसके बाद वहां मामला बढ़ता ही चला गया और अस्पताल परिसर दंगल बन गया ।
विवाद इतना बढ़ा की एक परिवार दो हिस्सों में बट गया वही देखते ही देखते दोनों पक्षों में भी जमकर मारपीट होने लगी और पत्थरबाजी तक हुई वह अस्पताल में मौजूद लोग इस तमाशे को देखते रहे। हैरत की बात यह है कि रुड़की के जिस अस्पताल में हंगामा हो रहा था वहां से पुलिस चौकी महज 5 मिनट की दूरी पर थी लेकिन इसके बावजूद किसी ने पुलिस को खबर नहीं की मौके पर मौजूद होमगार्ड भी तमाशबीन बने रहे