Ganesh Godiyal Letter : उत्तराखंड राज्य में बिगड़ रहे हालातों को लेकर गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर पत्र लिखकर राहत राशि देने की मांग की है। उत्तराखंड राज्य में बेमौसम हुई बरसात में भारी तबाही मचाई है आलम यह है कि भारी बारिश के कारण अब तक 58 लोग अपनी जान गवा चुके हैं । ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्तराखंड राज्य की गंभीर स्थिति को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे गए अपने पत्र में राज्य में आई आपदा का जिक्र करते हुए , राज्य को राहत राशि प्रदान करने की मांग की है । आपको बता दें गणेश गोदियाल ने केंद्र सरकार से उत्तराखंड राज्य को 10 हजार करोड़ की राहत राशि देने की मांग की है।
Ganesh Godiyal Letter : 5 सदस्य कमेटी गठित
दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 5 सदस्य कमेटी भी गठित की है । 5 सदस्य कमेटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पूर्व, मुख्यमंत्री हरीश रावत पूर्व, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करण मेहरा पूर्व विधायक संजीव आर्य शामिल है । बताया जा रहा है कि 3 दिन के भीतर प्रदेश के आपदा ग्रस्त का इलाका का दौरा किया जाएगा । यह जानकारी कांग्रेस संगठन महामंत्री मथुरा दत्त की ओर से दी गई है । बताया यह भी गया है की आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद यह कमेटी सरकार को ज्ञापन सौंपेंगी।
गणेश गोदियाल ने धामी सरकार पर लगाया आरोप
बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बीते दिन ही धामी सरकार को राज्य में आपदा में हुए भारी नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया था । गणेश गोदियाल ने कहा था कि आपदा के चलते राज्य में जो भारी नुकसान हुआ है उसके लिए धामी सरकार जिम्मेदार हैं। आंकड़े कहते हैं कि उत्तराखंड में भारी बारिश ने करीब 6000 करोड़ का नुकसान किया है ।
