Tiger’s body in ramnagar : तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर में की रेज आमपोखर के प्लाट संख्या 58 में कल शाम वन कर्मियों को गस्त के दौरान एक टाईगर का शव क्षतविक्षत अवस्था मे मिलने से वन विभाग में हड़कम्प मच गया हैं। टाईगर की मृत्यु की खबर मिलने की खबर मिलने के बाद के उच्चाधिकारी फौरन मोके पर पहुँचे। मिली जानकारी के अनुसार टाईगर की उम्र लगभग 2 बर्ष बताई जा रही हैं।
Tiger’s body in ramnagar : मीडिया को रखा गया मामले से दूर
गौर करने वाली बात यह है कि टाईगर के शव की पोस्टमार्टम ओर जलाने की कार्यवाही बेहद गोविनियता से की गई । बता दें, कि मीडिया को भी इस मामले से पूरे तरिके इस दूर रखने की कोशिश की गई हैं। टाईगर के शव की स्थिति को देखकर ये साफ नजर आ रहा था कि शव कई दिन पुराना हैं । टाईगर के शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद जब कुछ मीडिया कर्मी मोके पर पहुँचे तो वनाधिकारी बलवंत सिंह शाही ने मीडिया कर्मियों को फ़ोटो ग्राफी करने से रोकने का प्रयास किया हैं ।