राज्य में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली थोड़ी राहत

देर शाम पानीपत के मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह के समय नमी की मात्रा 29 प्रतिशत दर्ज की गई जो शाम को मामूली बढ़ोतरी के साथ 32 प्रतिशत दर्ज की गई। शाम के समय 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम परिवर्तन का यह सिलसिला जारी रह सकता है।